• 08 Jun, 2025

न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश नव वर्ष 2025 का स्वागत कर चुका है नए वर्ष का आना विवादों और संघर्षों के कारण फीका

न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश  नव वर्ष 2025 का स्वागत कर चुका है नए वर्ष का आना   विवादों और संघर्षों के कारण  फीका

न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश नव वर्ष 2025 का स्वागत कर चुका है नए वर्ष का आना विवादों और संघर्षों के कारण फीका है। नए वर्ष का आना विवादों और संघर्षों के कारण फीका है। न्यूज़ीलैंड में नव वर्ष का जश्न मनाते समय ऑकलैंड में करीब 17 करोड नागरिक एकत्रित हुए ऑस्ट्रेलिया जापान दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया में नव वर्ष का जश्न मनाते भारत भी तैयार

न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश  नव वर्ष 2025 का स्वागत कर चुका है
 नए वर्ष का आना   विवादों और संघर्षों के कारण  फीका  है।
नए वर्ष का आना   विवादों और संघर्षों के कारण  फीका  है।
न्यूज़ीलैंड में नव वर्ष का जश्न मनाते समय ऑकलैंड में करीब 17 करोड नागरिक  एकत्रित हुए
ऑस्ट्रेलिया जापान दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया में नव वर्ष का जश्न मनाते भारत भी तैयार
कानपुर दिसंबर 31, 2024
कानपुर दिसंबर 31, 2024 न्यूजीलैंड विश्व का पहला देश है जिसने नव वर्ष 2025 का स्वागत हो चुका है। ऑकलैंड में प्रमुख स्काई टॉवर पर शानदार आतिशबाजी और आकर्षक लाइट शो के साथ जश्न मनाया गया।
न्यूज़ीलैंड में नव वर्ष का जश्न मनाते समय ऑकलैंड में करीब 17 करोड नागरिक इस उत्सव में एकत्रित हुए, जिन्होंने विभिन्न आयोजनों का आनंद लिया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर भर में पुलिस बल तैनात किया गया. वैश्विक स्तर पर कई अन्य देश, जैसे ऑस्ट्रेलिया, नव वर्ष के उत्सवों की तैयारी कर रहे थे, जिसमें सिडनी हार्बर पर भव्य आतिशबाजी शामिल थी.
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नए साल का धमाकेदार अंदाज़ में स्वागत किया गया. यहां करीब साढ़े आठ टन आतिशबाजी जलाई गई. हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस के ऊपर आसमान रोशन हो गया. इस आतिशबाजी के लिए करीब 15 महीने पहले से तैयारी की जा रही थी. ये आतिशबाज़ी करीब 12 मिनट तक चली. इसी दौरान डांस भी हुआ.सिडनी के साथ कैनबरा और मेलबर्न जैसे शहरों में नव वर्ष का जश्न मनाया गया. लोगों ने एक दूसरे को नए साल की बधाई दी. डांस और आतिशबाज़ी का नज़ारा किया.
जापान में भी वर्ष 2025 का स्वागत उत्साह के साथ किया गया. रात के 12 बजते ही देश भर के बौद्ध मठों में घंटियां बजने लगीं. हर मंदिर में ठीक 108 बार घंटी बजाई गई. राजधानी टोक्यो में लोग बेताबी से तारीख बदलने का इंतज़ार कर रहे थे.
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल और उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में नव वर्ष का जश्न मनाया गया.
यूक्रेन और गाजा में चल रहे युद्धों के कारण कई स्थानों पर जन जीवन पर असर पड़ा है, और कुछ देशों ने समारोहों को रद्द या सीमित करने का निर्णय लिया है. पाकिस्तान ने तो नए वर्ष के उत्सव पर रोक लगा दी है ताकि युद्धस्थल के नागरिकों के प्रति एकजुटता जताई जा सके.
इस नए वर्ष, वैश्विक स्तर पर जश्न सीमित और फीका रहा है, विशेष रूप से यूक्रेन और गाजा में चल रहे युद्धों के कारण। इन संघर्षों ने कई देशों में जन जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जिसके परिणामस्वरूप कुछ देशों ने अपने नए साल के समारोहों को रद्द या सीमित करने का निर्णय लिया है.
यूक्रेन में मानवीय संकट व अर्थव्यवस्था और घरेलू जीवन बुरी तरह प्रभावित है। लगातार सैन्य संघर्ष के कारण यूक्रेन को सैकड़ों हजार लोगों का नुकसान और विस्थापित लोगों की संख्या बढ़ रही है.
गाजा में इजरायली हवाई हमलों और हुमास के प्रतिरोध ने मानवीय संकट को और बढ़ा दिया है, जिससे विभिन्न देशों ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चिंताओं के कारण समारोहों को रद्द करने का निर्णय लिया है
ईरान और इजराइल के बीच विवाद, साथ ही यूक्रेन के संघर्ष ने नव वर्ष के उत्सवों को प्रभावित किया है। विभिन्न देशों ने देश में चल रहे संकटों के कारण समारोहों को सीमित या रद्द करने का निर्णय लिया ताकि वे राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें और जनजीवन को सुरक्षित रख सकें
प्रतिष्ठित समारोहों की कमी और तनावपूर्ण परिस्थितियों के चलते, नए वर्ष का जश्न इस बार वैश्विक स्तर पर अपेक्षाकृत कम उत्साह के साथ मनाया गया है। यूक्रेन और गाजा में युद्धों के कारण कई लोग नव वर्ष की खुशियों से वंचित रह गए हैं, और आने वाले दिनों में इन संघर्षों का प्रभाव और गंभीर हो सकता है
इन युद्धों की स्थिति पर नजर रखते हुए, यह कहना उचित होगा कि नए वर्ष की शुरुआत ने एक बार फिर से सघन संघर्षों और मानवीय संकटों की याद दिला दी है, जो वैश्विक शांति के लिए एक गंभीर चुनौती है.


टेलीकस्ट टूडे की ओर से अतीत से बेहतर भविष्य की शुभकामनाओ के साथ  
नए वर्ष 2025  नई शुरुआत का प्रतीक है,  नए अवसरों और उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।  जब हम अपने अतीत की उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं, साथ ही आने वाले वर्ष के प्रति सकारात्मक सोच और उर्जा के साथ तैयार होते हैं।  
नए वर्ष 2025 में आपके जीवन में उत्तम स्वास्थ्य और खुशी बनी रहे।सफलता और समृद्धि आपके कदम चूमे। यह साल आपके लिए खुशियों से भरा हो और हर लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा पाएँ और नई चुनौतियों का सामना करें। आप अपने परिवार और मित्रों के साथ इस समय का आनंद लें और उनकी खुशी में शामिल हों। यह एक ऐसा समय है जो संबंधों को मजबूत करता है। सादर

Dr. Lokesh Shukla

Dr. Lokesh Shukla, Managing Director, International Media Advertisent Program Private Limited Ph. D.(CSJMU), Ph. D. (Tech.) Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, before 2015 known as the Uttar Pradesh Technical University, WORD BANK PROCUREMENT (NIFM) Post Graduate Diploma Sales and Marketing Management