- रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त को
-राखी बांधने का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 बजे से शुरू
- इस साल राखी भद्रा के भय से मुक्त बहनें पूरे दिन राखी बांध सकेंगी।
- शुभ योग जैसे सौभाग्य शोभन और सर्वार्थ सिद्धि इस पर्व को और भी मंगलकारी बनाएंगे।
- राखी बांधने के लिए सुबह 05:47 बजे से 14:23 बजे तक का समय विशेष रूप से श्रेष्ठ
- राहुकाल सुबह 09:07 से 10:47 बजे तक : राखी बांधने से बचना चाहिए।
कानपुर : 9 अगस्त 2025
देशभर में रक्षा बंधन का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो जाएगा। आइए जानें कल रक्षाबंधन पर क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त? इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस साल राखी भद्रा के साये से मुक्त है, जिससे बहनें पूरे दिन राखी बांध सकेंगी। इस साल को सौभाग्य शोभन और सर्वार्थ सिद्धि जैसे शुभ योग बन रहे हैं, जिससे पर्व और मंगलकारी होगा। राखी बांधने के लिए सुबह से दोपहर तक कई उत्तम मुहूर्त हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो इस साल राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। दरअसल, सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर भद्रा सूर्योदय से पहले खत्म हो जाएगी। यह 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन अगले दिन सुबह 1 बजकर 52 मिनट पर है। इस दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। यही कारण है कि रक्षाबंधन पर भद्रा का साया मान्य नहीं होगा। रक्षा बंधन के साथ ही सावन मास समाप्त हो जाएगा।
राखी बांधने के शुभ मुहूर्त
ज्योतिष के अनुसार 9 अगस्त को सुबह 05 बजकर 47 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग प्रारंभ हो जाएगा, जो दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। यह पूरा समय राखी बांधने के लिए अत्यंत श्रेष्ठ है। पूर्णिमा तिथि का मान दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक होने से इस अवधि में राखी बांधना विशेष लाभकारी माना गया है।
इसके अतिरिक्त भी दिन में कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:04 बजे तक, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक और शाम के समय गोधूलि वेला का मुहूर्त 07:06 से 07:27 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्तों में भी बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं।
रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा। यह सुबह के 10 बजकर 47 मिनट तक बना रहेगा। इसलिए आप इस बीच भाई को राखी बांधने से बचें। राहुकाल के समय शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।