• 07 Jun, 2025

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और मुख्यमंत्री के बीच महत्वपूर्ण चर्चा आशीष पटेल को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और मुख्यमंत्री  के बीच  महत्वपूर्ण चर्चा आशीष पटेल को कांग्रेस  पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और मुख्यमंत्री  के बीच  महत्वपूर्ण चर्चा

आशीष पटेल को आगे बयानबाजी पर विराम की सलाह दी 

सामाजिक न्याय की लड़ाई में अपना दल (एस) किसी भी कीमत पर समझौता नहीं
कानपुर 4 जनवरी 2025 
लखनऊ: 4 जनवरी 2025  उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल और मुख्यमंत्री  के बीच   उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर लगभग आधे घंटे तक चर्चा हुई।

मंत्री आशीष पटेल ने पॉलिटेक्निक संस्थानों में पदोन्नति में अनियमितताओं के आरोपों के प्रति अपनी स्थिति रखी। मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन और  आशीष पटेल को आगे बयानबाजी पर विराम की  सलाह दी ।
आशीष पटेल ने आरोप लगाया था कि STF ने उनके खिलाफ साजिश रची है। उनके आरोपों में पॉलिटेक्निक संस्थानों में हुई अनियमित नियुक्तियों का जिक्र था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
 आशीष पटेल को कांग्रेस  पार्टी में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया, जिससे प्रकरण ने  भी राजनीतिक रंग ले लिया। 
आशीष पटेल के अनुसार सामाजिक न्याय की लड़ाई में अपना दल (एस) किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगा। अपना दल के खिलाफ जो षडयंत्र चल रहे हैं वो कहां, किसके इशारे पर चल रहे हैं हमारा एक एक कार्यकर्ता जानता है।
उत्तर प्रदेश के मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि वह हटाए जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ षडयंत्र करने वालों में हिम्मत है, तो मुझे बदनाम कराने की साजिश रचने वाले पैर के बजाए मेरे सीने में गोली मार लें। दोनों नेताओं ने कहा कि किसी कार्यकर्ता के साथ साजिश बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे। कहा कि ऐसी साजिशों का जवाब संगठन की ताकत व जनतन्त्र से दिया जाएगा ।

कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल के मामले में गंभीर स्थति पर बयान दिया है। आशीष पटेल ने यह आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से उन्हें जान का खतरा है, जिसके बाद कांग्रेस ने सरकार से कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यदि मंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप सही हैं, तो उन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए। अगर आशीष पटेल निर्दोष हैं और उन्हें धमकाया जा रहा है, तो उन्हें खुद मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देना चाहिए
अजय राय के अनुसार मंत्री का यह हाल तब है जब केंद्रीय राज्यमंत्री उनकी पत्नी अनुप्रिया पटेल पर  भी आरोप है. कि जल जीवन मिशन में 31,303 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है.
कांग्रेस ने योगी सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और अपारदर्शिता बढ़ रही है। इस स्थिति पर उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है, तो उन्हें अपने मंत्रियों पर लगे आरोपों की जांच करनी चाहिए[।
कांग्रेस पार्टी ने आशीष पटेल मामले को लेकर मुख्यमंत्री  से तत्काल कार्रवाई की मांग की है, ताकि अगर आरोप सही हैं, तो उनको बर्खास्त किया जाए, और यदि नहीं हैं, तो मंत्री को खुद जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
आशीष पटेल और पल्लवी पटेल के विवाद को लेकर यह मुलाकात और ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है। पल्लवी पटेल ने भर्ती व पदोन्न्ति मे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का आरोप लगाया था और उनके इस बयान से विवाद और भी बढ़ गया है।

Dr. Lokesh Shukla

Dr. Lokesh Shukla, Managing Director, International Media Advertisent Program Private Limited Ph. D.(CSJMU), Ph. D. (Tech.) Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, before 2015 known as the Uttar Pradesh Technical University, WORD BANK PROCUREMENT (NIFM) Post Graduate Diploma Sales and Marketing Management