• 07 Jun, 2025

वस्त्र उद्योग में रोजगार सृजन संकेत: बजट 2025-26 ₹5,272 करोड़ आवंटन में 19% वृद्धि 6.5 करोड रोजगार प्रदाता राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान

वस्त्र उद्योग में रोजगार सृजन संकेत: बजट 2025-26  ₹5,272 करोड़ आवंटन में 19%  वृद्धि  6.5 करोड रोजगार प्रदाता  राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान

भारत के वस्त्र उद्योग में रोजगार सृजन संकेत:  
बजट 2025-26 ₹5,272 करोड़ के कुल आवंटन में 19% की वृद्धि  
कपास उत्पादकता मिशन 5F विजन पहल  
भारतीय वस्त्र उद्योग 6.5 करोड रोजगार प्रदाता के रुप मे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान  
बजट 2025-26 भारतीय वस्त्र उद्योग रोजगार विकास सृजन  से महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा।  

कानपुर 2 फरवरी, 2025
नई दिल्ली: 1 फरवरी, 2025 भारत के वस्त्र उद्योग  के लिये नवीनतम बजट में    ₹5,272 करोड़ आवंटन में 19% की वृद्धि उद्योग विकास की संभावनाओं मे सकारात्मक संकेत है।
कपास उत्पादकता मिशन 5F विजन पहल किसानों और वस्त्र उद्योग दोनों को लाभान्वित करेगी। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य कृषि और औद्योगिक क्षेत्र के बीच सामंजस्य स्थापित कर किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज, आधुनिक कृषि तकनीक और उचित मूल्य प्रदान करके उनकी आय में वृद्धि है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को विशेष प्रोत्साहन दिया गया हैं। निर्यात, ऋण और कवरेज में विस्तार से मजबूती व छोटे और मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में तकनीकी नवाचार भी वस्त्र उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण मदद करेगे।
डिजिटल प्लेटफॉर्म, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और सस्टेनेबल टेक्सटाइल तकनीकें नए अवसर प्रदान कर पर्यावरण अनुकूल उत्पादकता बढ़ाने में मदद करेंगे, वस्त्र उद्योग के परिवर्तन किसानों, उद्यमियों और उद्योग को एक साथ लाकर देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगे।
भारत का वस्त्र उद्योग का राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान 6.5 करोड रोजगार प्रदाता के रुप मे है । वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में इस उद्योग की स्थिति और उसके रोजगार सृजन क्षमता पर विशेष ध्यान दिया गया है। , वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में ₹5,272 करोड़ के कुल आवंटन में 19% की वृद्धि ने नई उम्मीदें जगाई हैं।यह निवेश वस्त्र उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धी, आधुनिक और टिकाऊ बना बढ़ते वैश्विक बाजार में भारतीय वस्त्र उद्योग की क्षमता को प्रर्दशित करेगा।आवंटित धनराशि का उपयोग तकनीकी नवाचार, उत्पादन क्षमता में वृद्धि, निर्यात संवर्धन और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जाएगा। इससे उद्योग को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह निवेश भारतीय वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने व देश के आर्थिक विकास और रोजगार सृजन के संकेत है।
2025-26 के बजट मे घोषित विभिन्न योजनाएँ और प्रोत्साहन वस्त्र उद्योग को पुनर्जीवित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता की दिशा मे कदम है। रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका घारक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) के लिए वित्तीय सहायता और प्रौद्योगिकी विकास पर जोर दिया गया हैं। सरकार ने महिलाओं को रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कौशल विकास कार्यक्रमों को शामिल किया है। जो महिलाओं को वस्त्र उद्योग में नौकरी मिलने की संभावनाएँ बढा सामाजिक और आर्थिक समानता स्थापित करेगी।
बजट में निर्यात प्रोत्साहन की योजनाएँ रोजगार सृजन के लिए महत्वपूर्ण हैं। वस्त्र उद्योग का निर्यात बढा उत्पादन में वृद्धि फलस्वरूप अधिक रोजगार सृजित होगे हैं।
बजट 2025-26 में भारत के वस्त्र उद्योग को आगे बढ़ाने उज्जवल भविष्य की दिशा में संकेत हैं। यह आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर करोडो लोगों के जीवनस्तर को सुधारने में सहायक होगा। बजट 2025-26 भारत के वस्त्र उद्योग में रोजगार सृजन के माध्यम से विकास गाथा में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा।

Dr. Lokesh Shukla

Dr. Lokesh Shukla, Managing Director, International Media Advertisent Program Private Limited Ph. D.(CSJMU), Ph. D. (Tech.) Dr. A.P.J. Abdul Kalam Technical University, before 2015 known as the Uttar Pradesh Technical University, WORD BANK PROCUREMENT (NIFM) Post Graduate Diploma Sales and Marketing Management